फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार को लेकर मारपीट, महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर में दीवार के विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी दिनेश का अपने परिवार के लोगों से साझे की दीवार को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे दिनेश जब दीवार का निर्माण करा रहा था, तभी उसके परिवार के लोग वहां पहुंचे और दीवार को साझे की बता निर्माण को रुकवाने की बात कही। इसी को लेकर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष का दिनेश और उसकी पत्नी सुनीता, दूसरे पक्ष का विपिन घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। इसके बाद दोनों पक्षों के घायल थाने पहुुंचे। वहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का उपचार कराकर मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही मोहल्ले के कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें