खेकड़ा (बागपत)। नगर में एक चालीस वर्षीय महिला की अज्ञात कारणों के चलते मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला का पति दिल्ली नौकरी करता है, वह ड्यूटी पर था। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब बारह बजे विवाहिता के घर में पड़ोस की एक महिला पहुंची तो उसने महिला को कमरे में मृत हालत में पडे़ देखा। इसकी सूचना मिलते ही घर में आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसे देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।