जहानाबाद (पीलीभीत)। क्षेत्र के ग्राम रंपुरा उझैनिया निवासी ओमप्रकाश खेती कर परिवार का भरण पोषण करते है। बृहस्पतिवार सुबह उनकी 15 वर्षीय पुत्री मिथिलेश खाना बना रही थी। अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से कपड़ों में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने किशोरी को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है।