फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बसपा के पूर्व नगराध्यक्ष चांद खां पर एसिड से हमला करने के आरोपी पिता-पुत्र को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। उप पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित था। इस मामले में अभी एक आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। यह वारदात 24 अक्तूबर 1018 की शाम करीब सात बजे हुई थी। मोहल्ला भूरे खां निवासी चांद खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक उनका आठ लाख रुपये के लेनदेन को लेकर मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी अब्दुल रफीक उर्फ गुड्डू से विवाद था। इसको लेकर कई बार झगड़ा हो चुका था। वारदात वाली शाम आरोपियों ने रुपये लौटाने की बात कहकर उन्हें निरंजनकुंज कॉलोनी के पास बुलाया। जहां उन पर आरोपी अब्दुल रफीक, उसके बेटे फैसल और एक अन्य व्यक्ति ने एसिड से हमला कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक पर फरार हो गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दो दिन पूर्व पीड़ित ने थाना पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अब्दुल रफीक उर्फ गुड्डू और उनके बेटे फैसल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें