फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी ने मंगलवार को कस्बे के कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारने के साथ ही संदेह के आधार पर कुछ दवाओं के नमूने भी लिए गए। दवाओं के स्टॉक रजिस्टर भी चेक किए गए। छापामारी के दौरान अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। कई तो शटर गिराकर भाग खड़े हुए। ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी ने दो मेडिकल स्टोरों से सीरप और क्रीम के सैंपल लिए है। जोशी कॉलोनी में संचालित मेडिकल स्टोर से भी कुछ दवाओं के नमूने लिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी ने बताया कि यह रुटीन चेकिंग थी, संदेह के आधार पर नमूूने लिए गए हैं। यह नमूने जांच को प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें