फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने कसा शिकंजा तो पैथोलॉजी लैब की सील

Mon, 21 Jan 2019 11:51 PM IST
Prashant Singh अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित पैथोलॉजी लैब पर कोर्ट की सख्ती के बाद अब प्रशासन की कार्रवाई भी शुरू हुई है। न्यायालय का आदेश मिलने के बाद स्वास्थ्य और प्रशासनिक अफसरों की संयुक्त टीम ने गांधी स्टेडियम रोड स्थित पैथ काइंड लैब को सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि इटावा के रहने वाले विवेक सिंह चक्रवर्ती ने पैथ काइंड पैथालॉजी लैब से संबंधित रिट न्यायालय में दायर की थी। इसमें लैब के बिना रजिस्ट्रेशन के संचलित होने की बात कही गई। इस मामले की सुनवाई के बाद बीते दिनों कोर्ट ने पैथोलॉजी लैब सील करने के आदेश दिए। इसके बाद आनन-फानन में सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने कार्रवाई के लिए प्रशासनिक अफसरों से वार्ता कर कार्रवाई की रणनीति बनाई। सोमवार को एसडीएम सदर सौरभ दुबे, एसीएमओ डॉ. वीबी राम आदि ने पुलिस फोर्स के साथ गांधी स्टेडियम रोड स्थित पैथ काइंड पैथोलॉजी को सील कर दिया। अधिकारियों की इस कार्रवाई से शहर में संचालित अन्य लैबों के संचालकों में हड़कंप मचा रहा। इधर, इस मामले में पैथोलॉजी लैब संचालक वी. अग्रवाल का कहना है कि इस मामले में कोर्ट ने राहत देते हुए स्टे दे दिया है, लेकिन स्टे आर्डर की कॉपी अभी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें