फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पेस्टीसाइड व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान के भीतर मिला शव, तमंचा भी बरामद
विज्ञापन

पुलिस प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान छानबीन में जुटी

पूरनपुर (पीलीभीत)। पेस्टीसाइड व्यापारी 25 वर्षीय अरुण सिंह की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। उनका शव दुकान के भीतर पड़ा मिला। पास में ही तमंचा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस खुदकुशी का मामला मानकर छानबीन में जुट गई है। वहीं परिजन भी घटना को लेकर कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फर नगर गांव निवासी रमेश पाल सिंह खेती करते हैं। उनके 25 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह की कढ़ेरचौरा गांव के पास पेस्टीसाइड की दुकान है। बृहस्पतिवार देर शाम अरुण की दुकान से गोली चलने की आवाज आई तो आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंचे। दुकान का शटर गिरा हुआ था और भीतर अरुण का शव पड़ा था। उनकी कनपटी पर गोली का निशान मिला। शव के पास ही तमंचा पड़ा था। सूचना पर सीओ पूरनपुर कमल सिंह, इंस्पेक्टर केके तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। सीओ पूरनपुर ने बताया कि प्रथम द़ृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वजह को लेकर परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अरुण तीन भाइयों में सबसे बड़े और अविवाहित थे। उनकी मौत से घर में हाहाकार मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें