फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर बाजार जाने की बात कहकर निकला था घर से
विज्ञापन

माधोटांडा(पीलीभीत)। बाजार जाने के लिए घर से निकले युवक का शव रविवार सुबह माधोटांडा क्षेत्र में मिला। मृतक के पैर और गर्दन में हल्के चोट के निशान हैं। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम नवदिया सुखदासपुर निवासी वीरपाल (25) मजदूरी करता था। मृतक के भाई बालराम ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे वीरपाल कलीनगर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वीरपाल के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। रात भर उसकी खोज की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह ग्रामीणों ने डगा गांव की सीमा में हरदोई ब्रांच नहर के पुल के पास रोड किनारे वीरपाल का शव पड़ा देख उसके परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। मृतक के पैर व गर्दन पर चोट के निशान थे। परिजन शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


शरीर पर मिली जैकेट किसी और की
परिजनों के मुताबिक वीरपाल घर से जो कपड़े पहनकर निकला था, वह उसके शव से कुछ दूरी पर पड़े हुए मिले। ऐसे में उसके शरीर पर मिली जैकेट कहां से आई। इस पर रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि युवक नशे की हालत में घर से निकलकर यहां तक पहुंचा था। उसके पैर में चोट के मामूली निशान हैं। उसका शरीर भीगा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
दुर्गा सिंह, थानाध्यक्ष, माधोटांडा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें