खेकड़ा (बागपत)। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की कि खेकड़ा नगर में काठा मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप जंगल में खेकड़ा नगर निवासी युवक मनीष अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस शराब बिक्री की सूचना के चलते मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर शराब बेच रहे शराब तस्कर को दबोच लिया। पुलिस ने शराब तस्कर के पास से एक चाकू और हरियाणा मार्का अवैध देसी शराब की बारह बोतल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को शराब तस्कर का चालान किया।