खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर में एक व्हाटस एप ग्रुप में एक विशेष समुदाय के युवक के भड़काऊ पोस्ट डालने पर हंगामा हो गया। ग्रुप में मौजूद सभी सदस्यों में आक्रोश पनप गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया। लोगों के हंगामा के चलते ग्रुप में भड़काऊ पोस्ट डालने वाले उक्त युवक के खिलाफ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि वह इस पोस्ट को लेकर उच्चाधिकारियों से मिलेंगे। इस दौरान कई युवक मौजूद रहे।