फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने मुबारिकपुर में 20 खंभों से कई लाख का तार चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के जंगल में तार चोर गिरोह सक्रिय है। चोर कई बार खंभों से तार चोरी कर विद्युत निगम को चूना लगा चुके हैं। अभी तक पुलिस चार चोरों पर अंकुश नहीं लगा सकी। क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर के ग्रामीण एकत्र होकर मंगलवार को खेकड़ा थाने में पहुंचे। वहां उन्होंने दी तहरीर में कहा कि सोमवार की रात्रि में चोर ग्राम मुबारिकपुर के जंगल से 20 खंभों से लाखों रुपये कीमत का विद्युत तार चुराकर ले गए। तार चोरी होने से 17 किसानों के नलकूप ठप्प हो गए। किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से लाइन तैयार करा आपूर्ति चालू कराने की मांग की। अविलंब मांग पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान दिनेश, कल्लू, मुकेश, धीरज, बिट्टू, पुनीत, नरेश, अमित, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें