खेकड़ा (बागपत)। ग्राम फिरोजपुर निवासी धर्म सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि वह गांव में फार्म हाउस का निर्माण करा रहे हैं। निर्माणाधीन फार्म हाउस में कार्य करने वाला नौकर फार्म हाउस के कमरे में रखे 16 हजार रुपये और बाइक चोरी कर ले गया। पीड़ित ने थाना प्रभारी से नौकर का सुराग लगाकर बाइक एवं रुपये बरामद कराने की मांग की।