खेकड़ा (बागपत)।
नगर में रेलवे रोड पर थाने के समीप स्थित यात्री बस स्टैंड में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा।
नगर में रेलवे रोड पर थाने के समीप स्थित यात्री बस स्टैंड में बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे जब लोग मार्ग से गुजर रहे थे। तभी लोगों की नजर यात्री बस स्टैंड में पडे़ एक व्यक्ति पर पड़ी। लोगों ने जब अंदर जाकर देखा तो एक करीब चालीस वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। लोगों ने तुरंत थाने में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। पुलिस ने मार्ग से गुजरने वाले लोगों से शव की पहचान करानी चाही, लेकिन शव की पहचान नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात मृतक के शव का पंचनामा भर बागपत पोस्टमार्टम को भेजा। थानाप्रभारी एसपी सिंह का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक नशे का आदि था और ज्यादा नशा करने से ही उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।