फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने भाई को चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में मंगलवार की देर शाम करीब साढे़ आठ बजे दो सगे भाइयों के बच्चे मकान के बाहर सड़क पर खेल रहे थे। तभी बच्चों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों भाइयों के बच्चे अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्चों के बीच हुई मारपीट के चलते दो सगे भाई आमने सामने आ गए और दोनों भाइयों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें एक भाई ने दूसरे भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने साहस कर हमलावर भाई के चंगुल से दूसरे भाई को बचाया। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को अंजाम देकर हमलावर भाई मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें