खेकड़ा (बागपत)। नगर की लाइनपार बस्ती निवासी उमरदीन शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे खेकड़ा थाने में घायल अवस्था में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा पड़ोसी शहीद को उसने करीब दो माह पूर्व तीन हजार रुपये उधार दिए । शनिवार की सुबह उमरदीन ने जब शहीद से अपने आधार दिए रुपये मांगे तो शहीद ने रुपये देने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में डंडे लात घूंसे चले। इसमें उमरदीन घायल हो गया। मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल का सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। साथ ही मोहल्ले के कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं।