फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में व्यापारी पर हमला, दुकान में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुरानी रंजिश के चलते गौनेरीबदी गांव में एक किराना व्यापारी के घर दबंगों ने हमला बोल दिया। दुकान के सामान में तोड़फोड़ कर लूटपाट की गई। इसका विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को नामजद तहरीर देकर खुद की जान को खतरा जताया। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गौनेरीबदी गांव निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मकान के बाहरी हिस्से में किराना की दुकान करता है। सात जुलाई को वह दुकान पर मौजूद थे। इस बीच पुरानी रंजिश के चलते गांव का एक दबंग अपने साथियों संग घर में घुसकर गाली देने लगा। मना करने पर आरोपी ने दुकान में आकर सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर पीड़ित से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों के जमा होने पर आरोपी लैपटाप और नौ हजार रुपये लूटकर भाग गया। पीड़ित ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। एसएचओ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामला मारपीट का है। लूट के आरोप गलत हैं, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें