फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एसपी से किया जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। डायट प्राचार्य की पिटाई कर उन्हें घायल कर देने, पुलिस के घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने और विधायक के प्राचार्य पर दबाव बनाकर जबरन समझौता करा देने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। गृह सचिव के मामले की जांच के आदेश देने के बाद अब मुख्यमंत्री कार्यालय ने एसपी मनोज सोनकर का जवाब तलब किया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य पीआर गुप्ता ने तीन दिन पूर्व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि 27 अप्रैल को डीएलएड के 40-50 छात्रों ने उनके कार्यालय में घुसकर प्रैक्टिकल में कम नंबर देने का आरोप लगाते हुए उनसे गाली गलौज की। विरोध करने पर पिटाई करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान से मारने की नीयत से उनका गला दबा दिया और कार्यालय में तोड़फोड़ करके सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। घटना की प्राचार्य ने उसी दिन कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अगले दिन प्राचार्य प्रभारी डीएम अतुल सिंह और एसपी मनोज सोनकर से भी मिले, लेकिन फिर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्राचार्य का आरोप है कि इस बीच विधायक ने दबाव बनाकर जबरन उनका हमलावर छात्रों से समझौता करा दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी मनोज सोनकर से जवाब मांगा है। एसपी ने मुख्यमंत्री कार्यालय को जवाब भेजने के लिए कोतवाली पुलिस से इस संबंध मेें विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें