फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलर और चक्की में लगी आग, चार लाख का नुकासान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। गांव रूरिया घुरिया में मंगलवार दोपहर आटा चक्की और सेलर में आग लग गई। आग में 1.40 लाख रुपये नकद, जेवर और घरेलू सामान जल गया। राजस्व टीम ने निरीक्षण कर अपनी जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है। नगर से चार किलोमीटर की दूर गंाव रूरिया घुरिया निवासी रामपाल की आटा चक्की और सेलर है। इसी बिल्डिंग के पिछले हिस्से में वह परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर अचानक सेलर में आग लग गई। आग की लपटें निकलती देख परिवार के लोग आग बुझाने में जुट गए, लेकिन कुछ ही देर में आग ने भयानक रूप ले लिया। इससे सेलर, आटा चक्की, 1.40 लाख की नकदी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, आधा किलो चांदी के जेवर, एक साइकिल, 30 क्विंटल गेंहू, बैटरी आदि सामान जल गया। आग की चपेट में आकर एक पड्डा भी झुलस गया। रामपाल के शोर मचाने पर जमा हुए गांव वाले आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना हलका लेखपाल सौरभ सक्सेना को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें