फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने जेवरात, बर्तन, कपड़े उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बंद घर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने सोने, चांदी के जेवरात, बर्तन, कपड़ा सहित करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने घर में आग लगा दी। घर से निकलकर भाग रहे एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ढका जमीमा पूरनपुर निवासी रहीसुद्दीन की बेवा अनीसा बेगम की ओर से मोहल्ला के ही लाला उर्फ अनीस और सरताज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 12 फरवरी की रात की है। अनीसा ने बताया कि वह मजदूरी करने जयपुर गई थी। बंद घर में चोरों ने पड़ोसी ईशर अली की ओर से दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए। चोरों ने घर से सोने का टीका, हार, कंगन, चांदी की दो जोड़ी पायल और बर्तन सहित करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। बाद में घर में आग लगा दी। पड़ोस में रहने वाली उसकी ननद शमशुल निशा ने घर से धुआं निकलते देख शोर-शराबा किया। इस पर लोगों ने घर से निकलकर भाग रहे सरताज को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पूरनपुर पहुंची अनीसा ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अनीसा की ओर से मोहल्ला निवासी सरताज, लाला उर्फ अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सौंपे गए सरताज से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें