फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर गर्भवती महिला को लात मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव हरीपुर कलां निवासी सद्दीक ने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में दरोगा अमित पाल पर कुछ पुलिस कर्मियों के साथ बगैर शिकायत, दोष आदि के घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने, प्रसव पीड़ा से तड़प रही पत्नी को लात मारकर गिरा देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि लात मारने से उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। शिकायती पत्र में आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि गोवंशीय पशुओं की हत्या की सूचना डायल 100 पर आई थी। मौके पर पुलिस को भेजा गया। घर में घुसने का परिवार वाले और महिलाएं विरोध कर रहे थे। पुलिस पर अभद्रता आदि का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें