खेकड़ा (बागपत)। दीपावली पर क्षेत्र में पटाखे बनाने का कार्य जोरों पर है। रविवार की रात्रि में नगर में पटाखे बनाने वालों के स्थानों पर पुलिस की छापे की सूचना के चलते हड़कंप मच गया। पुलिस के रात्रि में पटाखे बनाने वालों के ठिकानों पर छापे की अफवाह नगर में सोमवार को दिन भर चलती रही। सूचना मिली कि पुलिस ने छापे मारकर भारी मात्रा में पटाखे जब्त भी किए हैं। उक्त सूचना से पटाखे बनाने वालों के साथ ही विक्रेताओं में भी हड़कंप मचा है। थाना प्रभारी एसपी सिंह का कहना है कि अवैध रूप से पटाखे बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस ने छापे की बात से इंकार किया है।