खेकड़ा (बागपत)।
ग्राम बसी निवासी किसान सतपाल शर्मा की ग्राम बसी के जंगल में स्थित गेहूं की फसल के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाल उच्च क्षमता की बिजली की लाइन का तार बुधवार की दोपहर करीब दो बजे टूटकर जा गिरा। कुछ ही क्षणों में फसल जलने लगी। आस पास के खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने आग पर काबू पाया। तब तक किसान की तीन बीघा गेहूं की फसल जल चुकी थी।