फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से किसान की छह बीघा गन्ने की फसल जली, मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम फखरपुर निवासी किसान धनराज तेवतिया पुत्र जगपाल सिंह ने फखरपुर में गन्ने की फसल बो रखी है। गन्ने की फसल के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाल लाइन में आए दिन स्पार्किंग के साथ ही तार टूटकर गिरते रहते है। मंगलवार को शाम पांच बजे जर्जर हाल लाइन में स्पार्किंग होने पर किसान धनराज की गन्ने की फसल मेें आग लग गई। किसान और राहगीरों ने एक घंटे अथक प्रयास कर फसल में लगी आग पर काबू पाकर बुझाया, लेकिन तब तक किसान की छह बीघा फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान ने अधिकारियों से जर्जर लाइनों को बदलवाने एवं जली गन्ने की फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें