खेकड़ा (बागपत)
खेकड़ा थाने की सीमा से सटे गाजियाबाद जनपद की सीमा में बुधवार की शाम लोगों ने बंद बोरा देखा। पुलिस की जांच में बोरे में बछडे़ का शव मिला। बुधवार को शाम करीब तीन बजे खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर के कुछ ग्रामीण यमुना नदी की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के जंगल की सीमा में एक बंद बोरा दिखाई दिया। लोगों ने बोरे में मनुष्य का शव होने की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना खेकड़ा एवं गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोला तो बोरे में से बछडे़ का शव मिला। बाद में पुलिस ने लोगों की मदद से बछड़े के शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया।