पुलिस ने की मनचलों की धुनाई
खेकड़ा। थाना पुलिस ने मनचलों के खिलाफ शनिवार को भी अभियान चलाया। चेतावनी के बावजूद विद्यालयों के आसपास मिले मनचलों की पुलिस ने धुनाई कर चेतवानी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने कीब आधा दर्जन युवकों को पकड़कर चेतावनी दी। पुलिस टीम ने चेताया कि यदि छात्राओं से छेड़छाड़ की कोशिश की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।