फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की मौत के 11 दिन बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Tue, 10 Nov 2015 09:59 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे मेें घायल जटपुरा निवासी वृद्ध अतिराज सिंह की मौत के 11 दिन बाद पुलिस ने उनके पुत्र सतीश चंद्र की ओर से सोमवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक अन्य हादसे में मोहल्ला ढका निवासी दस वर्षीय राजा स्टेशन रोड पर बाइक की टक्कर से घायल हो गया। घायल बालक को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

गांव जटपुरा निवासी 64 वर्षीय अतिराज सिंह बीस अक्तूबर को बाइक से पूरनपुर से गांव लौट रहे थे। धनाराघाट से गांव को जाने वाले रोड पर कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वे घायल हो गए थे। गंभीर घायल अतिराज सिंह को इलाज को पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 29 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने अब अतिराज सिंह के पुत्र सतीश चंद्र की ओर से सोमवार देरशाम को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर, मोहल्ला ढका निवासी महबूब का दस वर्षीय पुत्र राजा मंगलवार को स्टेशन रोड पर बाइक की टक्कर से घायल हो गया। घायल राजा को सीएचसी लाया गया। राजा ने बताया कि घर से पैदल रामलीला मेला की ओर जा रहा था। सामने से आई बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें