फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसीत में आग से 14 बीघा गेहूं जला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गर्मी में अन्नदाताओं की आफत कम नहीं हो रही है। रविवार शाम मसीत गांव के खेतों में लगी आग से 14 बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसकी सूचना मिलने पर राजस्व टीम ने मौका मुआयना किया। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मसीत गांव निवासी गुरबक्श, उनके भाई वेदपाल और मां नंदरानी के अलग-अलग खेत हैं। उनकी जमीन से सटा हुआ सुरेंद्र का खेत है। इन सभी के खेतों में गेहूं की फसल खड़ी थी। रविवार शाम अचानक गुरबक्श के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। उस वक्त हवा तेज चल रही थी, जिससे आग कुछ ही देर में वेदपाल, नंदरानी और सुरेंद्र के खेत तक पहुंच गई। आग की लपटें उठती देखने के बाद शोर मचा तो काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। आग को बढ़ने से रोकने के लिए कुछ लोगों ने ट्रैक्टर खेत की जुताई शुरू कर दी। ग्रामीण करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाद आग पर काबू सके। आग लगने की सूचना मिलने पर सोमवार को राजस्व विभाग टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। इधर, पीड़ित किसानों ने बताया कि आग कैसे लगी इसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बीसलपुर। यहां दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग में एक लाख से अधिक कीमत की गेहूं की फसल जल गई। गांव सिसैइया जलालपुर में रविवार शाम अचानक आग लगने से अरविंद कुमार, सुरेश शर्मा, अखिलेश शर्मा, आकाश शर्मा, अशोक कुमार, संतोष कुमार, दिलीप कुमार और वेदपाल आदि के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूवी निवासी अच्छन मियां के खेत में आग लगने से गेहूं जल गया। पता लगने पर इकट्ठे हुए किसानों ने पानी और मिट्टी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना तहसील कार्यालय में दर्ज करा दी गई है, इसमें एक लाख से अधिक का नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें