फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी को बचा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गुलड़ा गांव निवासी कुसुम तिवारी पत्नी सुरेंद्र तिवारी के मकान में 14 अप्रैल को चोरी हो गई थी। महिला ने अपने एक रिश्तेदार व उसके साथी पर चोरी करने का आरोप लगाया था। यह भी कहा था कि उसके यहां से 17 हजार की नकदी और 90 हजार कीमत के जेवरात चोरी कर दोनों आरोपी देहरादून भाग गए थे। मामले में जब पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की, तो महिला कुछ रिश्तेदारों के साथ देहरादून चली गई ओर दोनों को पकड़कर बुधवार शाम को घर ले आई। यहां पहुंचने के बाद महिला ने 100 नंबर पर कॉल कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने आ गई। इसके बाद से दोनों आरोपी थाना बरखेड़ा में है। यह भी साफ हो गया कि दोनों आरोपियों ने जेवर कस्बे के ही एक सराफ को बेचा है। कुछ जेवर महिला सराफ के पास जाकर वापस भी ले आई। इधर, दो दिन से मामला पेंडिंग होने के बाद भी बरखेड़ा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें