पीलीभीत। मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी राकेश कुमार कश्यप ने एलआईसी के शाखा प्रबंधक से अभिकर्ता के खिलाफ शिकायत की है। किश्त के 40 हजार धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप लगाया है। पत्र में कहा गया है कि उनकी पालिसी एक अभिकर्ता ने खोली थी। जिसकी किश्त जमा करने के लिए हर माह रुपये देता रहा। जिसकी अभिकर्ता ने कभी रसीद नहीं दी। आरोप है इसी बीच अभिकर्ता एक ब्लैंक चेक भी ले लिया था। जिसमें पूरे साल की किश्तों का 40 हजार रुपये भरकर निकाल लिया। पैसा जमा न होने के कारण पालिसी भी बंद हो गई। पत्र में मामले की जांच कराने, आरोपी अभिकर्ता से पैसा वापस कराने की मांग की गई है। ब्यूरो