फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर अटका अविश्वास प्रस्ताव का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर अटका अविश्वास प्रस्ताव का निर्णय
विज्ञापन

सहकारी गन्ना समिति चेयरमैन, उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन श्रीकांत सिंह और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक के बाद मामले की अंतिम सुनवाई निर्धारित तिथि पर न होने के कारण अब तक परिणाम घोषित नहीं हो सका है। ऐसे में असमंजस के बीच कोर्ट के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना समिति के संचालक मंडल के कुछ सदस्यों ने पिछले माह समिति चेयरमैन श्रीकांत सिंह और उपाध्यक्ष स्वदेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर डीएम से मुलाकात कर अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने की मांग की थी। एसडीएम न्यायिक पीलीभीत की देखरेख में 29 अक्तूबर को सहकारी गन्ना समिति परिसर में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक हुई। बैठक में चेयरमैन श्रीकांत सिंह, उपाध्यक्ष स्वदेश सिंह, संचालक सरला देवी, चेतराम ने बैठक में भाग नहीं लिया। उनके विरोधी गुट के आठ संचालक बैठक में शामिल हुए। उधर, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद परिणाम घोषित नहीं किया गया। कोर्ट ने मामले की अंतिम सुनवाई को 31 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन 31 अक्तूबर को कोर्ट में सुनवाई के लिए मामले को लिस्टेड नहीं किया गया। इसको चलते अविश्वास प्रस्ताव की बैठक को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका। परिणाम को लेकर दोनों पक्ष के लोग आदेश के इंतजार में है। चेयरमैन श्रीकांत सिंह ने बताया कि किसी मामले को लेकर निर्धारित की गई तिथि पर मामले को लिस्टेड नहीं किया जा सका। कोर्ट के आदेश पर ही अब अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें