फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद बाइक सवार को बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद बाइक सवार को बांधकर पीटा.
विज्ञापन

दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने पर मचा हड़कंप
क्रासर...
विधायक ने जताई नाराजगी, तो गांव पहुंचा फोर्स, कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
जहानाबाद/पीलीभीत। मामूली टक्कर लगने के बाद सुंदरपुर गांव के कुछ लोगों ने बाइक सवार को खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने पर घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। इसकी सूचना मिलने पर विधायक ने एसपी से नाराजगी जताई। जिसके बाद कुछ ही देर में सीओ सदर पुलिस बल के साथ मौकेपर पहुंचे और मामला शांत कराया। घायल बाइक सवार का मेडिकल कराकर पुलिस ने महज एनसीआर दर्ज की है। घटना को लेकर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के पंसोली गांव निवासी भानू सिंह पुत्र सेवाराम शनिवार देर शाम बाइक से पीलीभीत जा रहे थे। सुंदरपुर गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक सुंदरपुर गांव निवासी आतिफ से टकरा गई। इसमें युवक को ज्यादा चोट तो नहंी आई, लेकिन कहासुनी के बाद मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि आतिफ के परिवार वालों के जमा होने पर के बाद बाइक सवार को पकड़कर गांव में ही खंभे से बांधकर पीटना शुरू कर दिया गया। इसकी किसी ने विधायक संजय सिंह गंगवार को जानकारी दी। जिसके बाद विधायक ने एसपी बताया। इधर, दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण घटना को लेकर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। क ुछ ही देर में सीओ सदर योगेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष जहानाबाद एसके सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। यूपी 100 पुलिस भी आ गई। बताते हैं कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही बाइक सवार को छोड़ दिया गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों से जानकारी की गई। थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि खंभे से बांधकर पीटने की बात उनके संज्ञान में नहीं है। बाइक की टक्कर लगने के बाद मारपीट हो गई थी। इसी में बलवे की फर्जी सूचना पुलिस को दे दी गई। भानू सिंह सेमिली तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें