खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार की सुबह करीब नौ बजे खेकड़ा नगर के बाजार में सामान की खरीदारी करने आए नगर निवासी वृद्ध दिनेश को आवारा सांड़ ने बाजार पुलिस चौकी के समीप टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने हमलावर सांड़ को भगाकर वृद्ध को बचाया और घायल को चिकित्सक यहां भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल वृद्ध के परिजन भी चिकित्सक के यहां पहुंचे। दुकानदारों ने पालिका से हस्तक्षेप कर बाजार में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की।