खेकड़ा (बागपत)।
नगर निवासी एक व्यक्ति का अपनी पत्नी से गत कुछ दिनों से मनमुटाव चल रहा है। मनमुटाव बढ़ने पर सोमवार को उक्त व्यक्ति ने नशे में अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। घायल ने फोन कर अपने मायके वालों को बुला लिया। इसके बाद घायल महिला मायके वालों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंची और पति के खिलाफ आए दिन शराब पीकर मारपीट करने एवं घर का खर्च न देने का आरोप लगाकर तहरीर दी। कुछ देर बाद विवाहिता का पति भी थाने में पहुंचा। उसने कहा ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर घायल का सीएचसी में उपचार कराया। साथ ही मोहल्ले के कुछ लोग पति पत्नि में समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं। ब्यूरो