फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने धमकी देने वाले के खिलाफ तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

एमएम इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने थाने में धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को थाने में बुलाकर पूछताछ की। शनिवार को एमएम इंटर कॉलेज में कार्यरत दर्जनों शिक्षक खेकड़ा थाने में पहुंचे। वहां दी तहरीर में कहा कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर एवं एक शिक्षक नगर के एक व्यक्ति से उनकी पूर्व में परेशान करने के लिए झूठी शिकायत कराई और योजना तरीके से उनका बीस माह से वेतन भी रुकवा रखा है, ताकि कॉलेज के पांच शिक्षकों को विवादित बनाकर कार्यवाहक प्रधानाचार्य दूसरे शिक्षक के पदोन्नति कराकर प्रधानाचार्य के पद पर आसीन करा सके। अब नगर निवासी उक्त व्यक्ति ने स्कूल जाते समय पांच शिक्षकों को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी। लगातार उन्हें धमकी दी जा रही है। आज भी खेकड़ा निवासी उक्त व्यक्ति दो तीन अन्य को साथ लेकर थाने में पहुंचा। वहां उसने आज भी धमकी दी। शिक्षक थाना प्रभारी से मिले और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शिक्षकों की शिकायत के आधार पर आरोपी को थाने बुलाकर पूछताछ की। दूसरी तरफ प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर का कहना है कि शिक्षकों द्वारा लगाए आरोप निराधार हैं। इस दौरान थाने में शिकायत करने वाले शिक्षकों में दिनेश शर्मा, गजेंद्र शर्मा, देवदत्त शर्मा, श्रवण कुमार, नीरज वत्स, सुधीर यादव, राजेश गौड़, रघुनाथ शर्मा, हरिदत्त शर्मा, हरिप्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें