खेकड़ा (बागपत)।
मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे शामली कोतवाली पुलिस खेकड़ा पहुंची। उनके साथ शामली से गत एक सप्ताह पूर्व प्रेमी संग फरार हुई युवती के परिजन भी थे। एसआई एसके सिंह ने बताया कि फरार हुई युवती के बारे में सूचना मिली कि वह प्रेमी संग खेकड़ा के जंगल में स्थित किसी ईंट भट्ठे पर प्रेमी संग रह रही है। पुलिस ने परिजनों के साथ खेकड़ा पहुंच कई भट्ठों पर युवती एवं युवक की तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। इसके बाद देर शाम पुलिस एवं फरार युवती के परिजन वापस लौट गए।
यशपाल