खेकड़ा (बागपत)
थाना पुलिस ने नगर के कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज के आस पास खड़े मनचलों पर लाठियां भांज कर दौड़ाया, लेकिन कोई भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
नगर के कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज समेत विभिन्न विद्यालयों के आस पास मनचलों का जमघट लगने की सूचना पर सीओ एवं थाना प्रभारी ने बुधवार को अभियान चलाया और प्रधानाचार्यों से बात कर छात्राओं की पूर्ण सुरक्षा का वायदा किया । इसी क्रम में बृहस्पतिवार की सुबह थानाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों को कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज के पास तैनात किया। पुलिस कर्मियों ने विद्यालय पर जाने वाले मार्ग पर खड़े मनचलों को लाठियां भांज दौड़ाया। लेकिन मनचले पुलिस के हत्थे नहीं चढे़। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा कि मनचलों के खिलाफ धरपकड अभियान निरंतर जारी रहेगा।