फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पंद्रह ट्रक किये सीज, एआरटीओ ने आठ स्कूली बसो के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने हाईवे पर अभियान चलाकर ओवरलोड 15 ट्रक सीज किए। दूसरी तरफ एआरटीओ ने कागज अपूर्ण पाने पर आठ स्कूली बसों के चालान काटे। बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे उपजिलाधिकारी खेकड़ा अजय कुमार उपाध्याय ने दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर ओवर लोड वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षमता से अधिक ईंटों से भरे ओवरलोड 15 ट्रकों को सीज किया। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इससे पहले दोपहर के समय एआरटीओ बागपत आरपी मिश्रा ने पाठशाला बस स्टैंड पर स्कूली बसों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान कई चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस एवं बसों पर सहायक नहीं मिले। उन्होंने आठ बसों के चालान कर चालकों को नियमानुसार बसों का संचालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें