बरखेड़ा। घर में काम कर रही महिला को गांव के ही गैर समुदाय के युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। महिला को जमीन पर गिराकर कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम वह घर पर काम कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुस आया और उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। अश्लील हरकतें करने लगा। दुष्कर्म का प्रयास किया।
विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा, बाल पकड़कर घसीटा गया। शोर मचाने पर समुदाय विशेष का हवाला देकर दोबारा दुष्कर्म करने की धमकी देता हुआ आरोपी चला गया। थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।