पीलीभीत। अमरिया में एक युवती के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करने के साथ आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अमरिया क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक मार्च को नातिन घर से कुछ दूरी पर स्थित दूसरे घर पर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का संजीव वहां पहुंच गया। नातिन का दुपट्टा खींच कर छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध करने पर गाली-गलौज के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया। पीछे से आई युवती की मां के साथ भी अभद्रता की गई। इस दौरान मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संजीव के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।