फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: झोंपड़ी में बल्ली से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। घर से लापता युवक का शव मकान से कुछ ही दूरी पर एक झोंपड़ी में बृहस्पतिवार को बल्ली से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कनपरा निवासी राजरानी ने बताया कि उनका 22 वर्षीय छोटा बेटा हरगोविंद बुधवार को करीब तीन बजे घर से खाना खाकर बिना बताए चला गया था। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बृहस्पतिवार को घर से करीब 20 कदम दूरी पर एक झोंपड़ी में बल्ली से रस्सी के सहारे हरगोविंद का शव लटका मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय तेवतिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें