फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई कर निकाला, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर गांव लाह निवासी कृष्णा देवी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। बगैर मांग पूरी हुए घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के भाई, मां ने ससुरालियों को समझाने की कोशिश की। मगर आरोपी बगैर मांग पूरी हुए विवाहिता को घर में रखने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने पीड़िता की ओर से उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव लाह निवासी सुंदरलाल की पुत्री कृष्णा देवी ने बताया कि उसकी शादी 14 जून 2020 को गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लालपुर शिवनगर निवासी गंगाराम से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दहेज में दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ दिन पहले मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंचने पर पूरे मामले की जानकारी मायके वालों को दी। तब उसकी मां और भाई ने उसकी ससुराल जाकर ससुरालियों को समझाने की कोशिश की। मगर ससुराली बगैर मांग पूरी हुए उसे घर में रखने को तैयार नहीं हुए। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि कृष्णा देवी की ओर से उसके पति गंगाराम, ससुर प्रसादी लाल, सास जमुना देवी, जेठानी लीला देवी, जेठ हेमराज, ननद रामबेटी, ननदोई जवाहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें