फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुकानदार से रंगदारी मांगने वाला सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दुकानदार से पांच हजार की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर पिटाई करने वाले सिपाही को एसपी ने जांच में दोषी मिलने पर निलंबित कर दिया है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने सीओ सदर से मामले की जांच कराई। विभागीय जांच जारी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नावकूड़ निवासी नरेंद्र मिश्रा ने 23 जनवरी को एसपी से शिकायत की थी। जिसमें कहा कि उसकी गांव चंदोई में चाय नश्ते की दुकान है। 22 जनवरी की रात साढ़े दस बजे वह अपनी दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान कोतवाली में तैनात सिपाही विजय यादव कार से दुकान पर पहुंच गया। आरोप है कि सिपाही ने उससे दुकान खोलने के बदले पांच हजार रुपये हर माह देने को कहा। जिसका उसने विरोध किया। तभी सिपाही ने मारपीट शुरू कर दी। उसका मोबाइल भी तोड़ डाला। दुकान में रखा सामान तोड़फोड कर फेंकने लगा। बाद में फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर चला गया था।
शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया था कि इससे पहले 31 अगस्त को भी सिपाही ऐसी ही घटना कर चुका है। मामले की तत्कालीन एसपी से शिकायत की गई, मगर सिपाही के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सदर से जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। मामला सही मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच कराई जा रही है।
- अतुल शर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें