फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुनीम से लूटपाट में शामिल आठवां आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
लूट का आरोपी आकाश। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर मार्ग पर मुनीम से 15 लाख की लूट करने के मामले में आठवें आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 4.44 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र में बीसलपुर रोड पर तीन जनवरी को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर गांव चिड़ियादाह निवासी मुनीम इकबाल से 15 लाख की लूट की थी। पुलिस पहले मामले को संदिग्ध मान रही थी। बाद में 1.80 लाख लूट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी ने सुनगढ़ी पुलिस और एसओजी को घटना के खुलासे के लिए लगाया था। टीम ने 19 जनवरी को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर 4.28 लाख रुपये व अन्य सामान बरामद किया था। जबकि आठवां आरोपी फरार हो गया।
सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरेली रोड के जेएमबी चौराहे के पास से फरार चल रहे गांव कल्यानपुर चक्रतीरथ निवासी सिकंदर उर्फ आकाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 4.44 लाख रुपये बरामद किए। इसके साथ ही एक तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें