फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सचिव और उसके चालक पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। एक महिला ने ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) और उसके चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी करने वह ग्राम पंचायत अधिकारी के पास गई थी। आवास दिलाने के बदले उसने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। मना करने पर आरोपियों ने कार में चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि 16 जनवरी को शाम साढ़े पांच बजे क्षेत्र के ग्राम पंचायत अधिकारी के कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास लेने के लिए बात करने गई थी। मगर वह कार्यालय में नहीं मिले। इस पर वह ग्राम पंचायत अधिकारी के विकास खंड परिसर स्थित आवास पर गई। आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने आवास दिलाने के बदले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। मना करने पर ग्राम पंचायत अधिकारी और उसके चालक ने चाकू के बल पर उसके साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
महिला ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि इस संबंध में महिला कोतवाली में नहीं आई।
इधर ग्राम पंचायत अधिकारी का कहना है कि जिस महिला ने आरोप लगाया है। उस महिला को आज तक देखा ही नहीं है। उसी गांव का एक युवक गलत तरीके से काम कराने की कोशिश कर रहा है। मना करने पर उसने ही षड्यंत्र रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें