फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संघ के जिला प्रचारक को धमकाने के आरोपी प्रधान को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी अशोक कुमार की जमीन पर उपले थोपने के विरोध पर अशोक कुमार और संघ के जिला प्रचारक से गाली-गलौज कर धमकाने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। हिरासत में लिए गए ग्राम प्रधान राजकुमार प्रजापति का पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। एसडीएम ने प्रधान को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी अशोक कुमार ने बताया कि गांव निवासी पुरुषोत्तम, गंगाराम, दीपचंद, ईश्वर दयाल, धर्मपाल उसकी खाली जगह पर उपले थोप रहे थे। इसकी शिकायत उसने नौ जनवरी को पुलिस चौकी बलरामपुर में की। उन्होंने बताया कि उसके भाई संघ के कार्यकर्ता और प्रचारक है। मंगलवार को भाई से मिलने संघ के जिला प्रचारक उसके घर आए थे। इस दौरान ग्राम प्रधान राजकुमार प्रजापति आरोपी पक्ष के साथ उसके घर पहुंचा। विवाद पर जिला प्रचारक ने जब समझाने की कोशिश की तब उनसे गाली-गलौज कर धमकाया गया। बाद में घर से भाई और जिला प्रचारक के जाने के बाद कई लोगों ने दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज की।
घुंघचाई एसओ राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि अशोक कुमार की ओर से पुरुषोत्तम, गंगाराम, दीपचंद, ईश्वर दयाल, धर्मपाल, राजू और प्रधान राजकुमार प्रजापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। शांतिभंग की आशंका पर प्रधान राजकुमार प्रजापति का चालान किया गया। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट पर प्रधान को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें