पशु चिकित्सक ने बरेली किया था रेफर
इसी क्रम में वन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ. दक्ष गंगवार ने गांव पहुंचकर कुत्ते का प्राथमिक उपचार कर उसे आईवीआरआई के लिए रेफर कर दिया। किसान रजवंत सिंह कुत्ते को लेकर आईवीआरआई गया, वहां राजवंत से इस संबंध में पुलिसिया कार्रवाई के कागजात मांगे गए। इस मामले में क्योंकि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी, न ही मेमो भेजा था, इस कारण डॉक्टर ने आपरेशन करने से इन्कार कर दिया।
राजवंत ने बताया कि डॉक्टर का कहना था क्योंकि कुत्ते को गोली मारी गई है, इसलिए बगैर कागज इलाज नहीं हो सकता। ऐसे में राजवंत एक्सरे कराकर कुत्ते को वापस ले आया।