फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास नाले में मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव नाले में मिला। पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में नौगवा चौराहे से आगे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास करीब छह फुट गहरे नाले में लोगों ने एक शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। शव देख मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने भीड़ में मौजूद लोगों ने शव के बारे में जानकारी। मगर शव की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस का अनुमान है कि रविवार रात नाले में गिरकर युवक की मौत हुई। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि शव की शिनाख्त को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें