फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क किनारे झोंपड़ी में रह रहे दो बाबाओं के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सड़क किनारे झोंपड़ी डालकर रह रहे दो बाबाओं पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए कुछ युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि नशे में धुत हमलावरों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो बाबाओं ने बताया कि वह मांगकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। कड़ाके की ठंड के चलते असम हाईवे किनारे झोंपड़ी डालकर रह रहे हैं। बताया कि एक जनवरी को मां पूर्णागिरी के दर्शन कर पीलीभीत से ट्रक पर सवार होकर लौट रहे थे। पूरनपुर में ट्रक से उतरने पर ट्रक में सवार होकर आए नगर के दो युवकों ने उन पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। मोबाइल न होने की बात कहने पर उस समय तो युवक मान गए। आरोप है कि आधी रात को दोनों युवकों ने 8-10 युवकों के साथ उनकी झोंपड़ी में घुसकर महिलाओं, युवतियों से मारपीट और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्हें पीटा गया। आरोप है कि हमलावर घर में रखा कुछ सामान व एक बाइक भी ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि एक पक्ष ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। दोनों बाबाओं को बुलाकर पूछताछ की गई थी। छेड़छाड़, लूटपाट का आरोप झूठा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें