फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मछली विक्रेता ने खरीदार को मारा चाकू, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला दुबे निवासी किशन कुमार को रविवार को एक मछली विक्रेता ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घायल की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि किशन रविवार को नगर के बाजार में मछली खरीदने गए थे। यहां मछली विक्रेता भूरा से मोलभाव को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान भूरा ने किशन को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकू किशन के दाहिने हाथ के पंजे में लगा। उसकी दो अंगुलियां बुरी तरह से लहूलुहान हो गईं। झगड़ा होते देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच दुकानदार भूरा भाग गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

संगीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने भूरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें