फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेड़ जोतने के विरोध पर किसान पर फावड़े से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मेड़ जोतने के विरोध पर गांव सिमरा ताल्लुके घुंघचाई निवासी किसान सत्यपाल से गाली-गलौज की गई। विरोध पर हमलावरों ने उस पर फावड़े से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिला॥ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार शाम की है। किसान सत्यपाल ने बताया कि वह खेत में गेहूं की फसल में खाद लगा रहा था। इस दौरान पहुंचे गांव निवासी रामलखन यादव ने अपने तीन पुत्रों के साथ खेत जोतकर उसकी मेड़ जोत दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि रामलखन यादव ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर फावड़े से वार किया। जिसे उसने हाथ से रोक लिया। हमला में उसके हाथ में चोट आई वह खून से लथपथ हो गया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि सत्यपाल की ओर से उसके गांव निवासी रामलखन यादव, रामलखन के पुत्र विकास, विवेक, अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें